Film GossipsRaipur VoiceRaipur WalkReview & information
पुष्पेंद्र सिंह रीटेक का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते रह गए?
झन भुलव मां बाप 2 की शूटिंग के गलियारों से राजधानी पहुंची खबर

- सिनेमा 36. इन दिनों सतीश जैन अपने ससुराल में हैं। कुछ लोग ससुराल से लौटकर फिल्म शूट करते हैं तो कुछ ससुराल पहुंचकर। हालांकि दोनों के ससुराल में जमीन आसमान का अंतर है। अब आते हैं प्वाइंट पर। बताया जाता है कि झन भुलव मां बाप 2 में पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर विलेन पक्ष के पिता का रोल कर रहे हैं। कोई एक सीन पर ऐसे अटके कि दस नहीं बीस नहीं पूरे 43 टेक लेने पड़े।
वैसे इस खबर के कोई सिर पैर नहीं हैं और ऐसे ही वो इस लेखक तक पहुंची है। लेकिन कहा जाता है कि धुआं वहीं से निकलता है जहां आग होती है। बता दें कि इससे पहले मया फिल्म में पुष्पेंद्र सिंह को 56 टेक देने पड़े थे। यद्यपि पूछे जाने पर पुष्पेंद्र सिंह ने इसका विधिवत कारण भी बताया था।
सतीश जैन प्रोडक्शन के लिए यह विचारणीय हो सकता है कि सेट की बातें इतना विचरण क्यों कर रही कि उस पर खबर लिखी जाए। वैसे खबर तो ये भी है कि जागृति नामक अभिनेत्री ने भी 30 से 35 टेक दिए हैं। चलो उनका माना भी जा सकता है कि क्योंकि अभिनय में वे अभी उतनी पक्की नहीं हैं।
क्या कहते हैं पुष्पेंद्र सिंह
इस संबंध में अभिनेता पुष्पेंद्र सिंह ने संतुलित और सधा हुआ जवाब दिया है। उनका कहना है कि आप तक झूठी खबर पहुंचाई गई है। मैंने नॉर्मली दो से तीन टेक में अपने सीन कर लिए हैं।




