मया देदे मयारू 2 की ओपनिंग ने खोला अमलेश की वापसी का रास्ता
4 सितंबर को रिलीज हो रही है बहु प्रतीक्षित फ़िल्म तोर मयारू मोर मयारू

सिनेमा36. मनीष मानिकपुरी प्रस्तुत, राहुल सिंह निर्देशित और प्रणय गर्ग निर्मित बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म तोर मयारू मोर मयारू 4 सितंबर को प्रदेशभर के लगभग 60 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण अमलेश नागेश को माना जा रहा है। क्योंकि संन्यास के बाद उनकी वापसी है जिसे कम बैक की तरह माना जा रहा है। हालांकि अमलेश खुद को दंडाकोटुम के जरिए लाना चाह रहे थे लेकिन बात नहीं बनी।
अब बात करते हैं कि अमलेश की वापसी की पटकथा कैसे लिखी गई। इसके लिए आपको थोड़ा पीछे जाना होगा। मया देदे मयारू 2 को लेकर उम्मीदें बहुत थीं, लेकिन जब ओपनिंग नहीं लग पाई थी। इस फिल्म के दोनों सितारे मन कुरैशी और लक्षित झांझी को तोर मयारू मोर मयारू के लिए कास्ट किया जाना था। फिल्म को बेहतर रिस्पांस नहीं मिलने की वजह से इस जोड़ी को तोर मयारू मोर मयारू में साथ लेना खतरे की निशानी लगा। बम फूटा लक्षित पर क्योंकि उनकी इस साल उनकी लगातार फिल्में आईं।
ठीक इसी वक्त प्रणय गर्ग ने अमलेश से कॉन्टेक्ट किया। संयोग से अमलेश उनसे मिलने भी आ गया। बातचीत हुई और अमलेश को साइन कर लिया गया। यदि मया देदे मयारू 2 हिट होती तो लक्ष्य लक्षित ही रहते।
खैर, ये कोई नई बात नहीं है जब किसी फिल्म के लिए बदलाव किया जाए। और इसमें न तो मेकर्स को ज्यादा सोचना चाहिए और न किसी अभिनेता को। लेकिन इससे भी बड़ा हिट ये है कि लक्षित से पहले भी कोई था जिसे लेने की तैयारी थी। आखिर कौन था वो और ऐसा क्या हुआ कि उसकी मर्जी नहीं चल पाई? बताएंगे तोर मयारू मोर मयारू के रिलीज के बाद।




