Film GossipsReview & information

ब्रेक के बाद उत्तम का सर्वोत्तम शॉट

मयारू भौजी 2 के जरिए शानदार वापसी

कुछ महीने पहले हमने लिखा था कि उत्तम तिवारी को निर्देशन में ब्रेक ले लेना चाहिए। इसके बाद उनके चाहने वालों ने लेख की भरपूर निंदा की। गढ़ कलेवा में बैठक कर निंदा प्रस्ताव भी पास कर दिया था

खैर, हम तो यही कहेंगे कि उत्तम तिवारी ने ब्रेक के बाद सर्वोत्तम प्रस्तुति दी है। खेल की भाषा में कहें तो उत्तम ने सर्वोत्तम शॉट मारा है। कोई माने न माने उन्होंने ब्रेक तो लिया है। सफलता से ब्रेक लिया। उनकी पिछली कौन सी फिल्म हिट थी, तब से लेकर मयारू भौजी 2 तक ब्रेक लिया।

आज उत्तम तिवारी फिर से उस रैंकिंग में आ गए जहां तक पहुंचना हर निर्देशक का सपना होता है। अगर साल 2026 के मई महीने तक टॉप रैंकिंग ( कॉमर्शियल) की बात करें तो उत्तम तिवारी टॉप पर पहुंच चुके हैं

व्यावहारिक, सरल और गंभीर व्यक्तित्व के धनी उत्तम तिवारी इस सफलता को सिर पर चढ़ने नहीं देते हैं। उनका कहना है कि मैंने अपना काम किया, बाकी जनता का प्यार है।

कहते हैं सफलता आपकी वेल्यू बढ़ा देती है।।अगर उत्तम तिवारी अपनी फीस 5 लाख लेते रहे होंगे तो अब कम से कम 10 लाख रुपए मानदेय के हकदार तो बन ही गए हैं। कड़वा सच तो यह है कि जिस तरह असफलता व्यक्तिगत होती है, सफलता सभी के हिस्से में दर्ज होती चली जाती है।उत्तम तिवारी भी उनमें से एक हैं।

Related Articles

Back to top button