Film GossipsRaipur VoiceReview & information

अभिनेता पूरन किरी को यात्रा जनित बीमारी? कार किसी की भी हो, ड्राइव खुद ही करते हैं

करुणा सागर पंडा ने अपनी किताब कोहरा में किया है इस बीमारी का जिक्र

सिनेमा 36. आपने कई बीमारियों के नाम सुने होंगे लेकिन कभी यात्रा जनित बीमारी सुनी है? जी हां। इस बीमारी का उल्लेख हाल ही में विमोचित करुणा सागर पंडा लिखित कोहरा में किया गया है। दरअसल इससे मिली जुली समस्या बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ी के अभिनेता पूरन किरी में देखी गई है। हालांकि किरी ने ऐसी किसी बीमारी या दिक्कत से इनकार किया है।

बता दें कि पूरन किरी हाल ही में अघोरा की शूटिंग कर नागपुर से बाय रोड रायपुर आए। उनके साथ मन कुरैशी और संजय महानंद भी थे लेकिन मजाल कि मन कुरैशी स्टेरिंग को हाथ भी लगा पाते। इससे पहले योगेश अग्रवाल की बीएमडब्ल्यू में कांकेर गए थे। कार बंटी सरदार चला रहे थे। जैसे ही चाय पानी के लिए कार रुकी, पूरन ने स्टीयरिंग संभाल ली। बंटी सरदार देखते ही रह गए।

क्या है किताब में

करुणा सागर पंडा लिखित कोहरा हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों विमोचित हुई है। जिसके पेज नंबर 22 में लेख अंकित है कि भालेराव जी को यात्रा जनित बीमारी थी।वे जब भी ड्राविंग सीट के अलावा किसी दूसरी सीट पर बैठकर यात्रा करते, तो कुछ ही क्षण बाद उनको उल्टियां आने लगती थीं। सो भालेराव जी कार में तभी बैठते जब उन्हें स्वयं कार चलानी होती थी। हालांकि लेखक ने अपनी बात में कहानी को पूर्णतः काल्पनिक करार दिया है।

क्या कहते हैं पूरन किरी

ऐसा कुछ नहीं है। मुझे खाली बैठना पसंद नहीं है। पहली बात, मुझे कार चलाना पसंद है। दूसरी बात, खुद ड्राइव करने में मुझे सुरक्षित महसूस होता है। बस और कोई बात नहीं। ऐसी कोई बीमारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button