Film Gossips

एल्बम से बड़े पर्दे की उड़ान भरने को तैयार हैं नितिन

मिलियन क्लब के सुपरहिट गायक नितिन दुबे ने साइन की अंतरा प्रोडक्शन की फिल्म, बोले, ‘फिल्म में करूंगा एल्बम से ज्यादा एंटरटेन’

सिनेमा 36. छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और महंगे गायकों में शुमार नितिन दुबे अब रुपहले पर्दे की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। उन्होंने अंतरा प्रोडक्शन की आगामी फिल्म साइन की है।0मिलियन क्लब में शामिल दर्जनों एल्बम देने वाले नितिन का कहना है, मैंने अपने एल्बम्स में न सिर्फ गाया बल्कि खुद अदायगी और म्यूजिक पर भी काम किया। अब वही अनुभव फिल्म में उतारने का वक्त आ गया है।

25 साल की मेहनत का नया पड़ाव

नितिन पिछले 25 वर्षों से संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं। छत्तीसगढ़ी एल्बम गानों के अलावा उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के लिए भी आवाज दी है। उन्होंने कहा, यह ऑफर मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं अपने चाहने वालों से वादा करता हूं कि फिल्म में मैं उन्हें पहले से भी ज्यादा एंटरटेन करूंगा।

संघर्षों से सफलता तक का सफर

नितिन का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। सीमित संसाधनों और मंचों से शुरुआत कर उन्होंने छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी गायकी में लोक के सुर और आधुनिकता की तालमेल है, जिसने उन्हें जन-जन का कलाकार बना दिया।

Related Articles

Back to top button