Film GossipsReview & information

पोते को हीरो बनाने दादा ने चिपकाया पोस्टर, इधर हीरो अनिल भी मैदान में

पहली मई को आ रही प्रेम रोग, मयारू भौजी 2 और मोला लव होगे भी मई में होगी रिलीज

फिल्म रिलीज करना किसी चुनाव की तैयारी से कम नहीं होता। मेकर्स प्रमोशन में जान फूंकने के लिए क्या कुछ नहीं करते। स्कूटी तक बांट देते हैं। अब सुंदरानी प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित मयारू भौजी 2 को ही देख लो। इस फिल्म में सुंदरानी फैमिली का चिराग डेब्यू कर रहा है। दादा मोहन सुंदरानी पोते के लिए पोस्टर चिपकते नजर आए। उम्र भले हो चली हो लेकिन जोश युवाओं की तरह है।

उधर प्रेम रोग जो एक मई को पर्दे पर आने वाली है। उसको भी तगड़ा प्रमोशन चल रहा है। हीरो अनिल सिन्हा ग्राइंड जीरो पहुंच कर प्रचुर मात्रा में प्रचार में जुटे हैं। किसी जमाने में आमिर खान ने हीरो के तौर पर डेब्यू के लिए कयामत से कयामत तक के लिए यही तरीके अपनाए थे। हालांकि बाद में और भी कलाकारों ने ये रास्ता अपनाया था।

वैसे आज की तारीख में सीजी इंडस्ट्री में अनिल सिन्हा एकमात्र अभिनेता हैं जिनकी एक्टिंग नेचुरल लगती है। बाकी सब कहीं न कहीं एक्टिंग कर रहे लगता है। हालांकि इसका उन्हें फायदा मिला लेकिन बड़ी सफलता नहीं। हांडा चली लेकिन क्रेडिट अमलेश के खाते में चला गया। मई में आयुष राजवैद्य और तिरांजली की फिल्म मोला लव होगे भी मई में आ रही है लेकिन उनके प्रमोशन में कोई नवाचार फिलहाल नहीं नजर आ रहा।

Related Articles

Back to top button