सिंगर सुनील सोनी ने क्यों छुपाए रखा ये राज
आज जान लीजिए कि गंगाधर ही शक्तिमान है

जाने माने सिंगर और संगीतकार सुनील सोनी ने जो राज अब तक छुपाए रखा आज उसका खुलासा जान लीजिए। सुनील सोनी न सिर्फ गायक, संगीतकार बल्कि गीतकार भी हैं। एक इवेंट में उन्होंने खुद बताया कि मैं कई गाने चंद्रप्रकाश के नाम से लिखता था जैसे कि डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 का पॉपुलर गीत देख देख के गोरी देख देख के। ये गीत खुद सुनील सोनी ने ही लिखा और गाया था लेकिन जब आप गीतकार का नाम ढूंढेंगे तो पाएंगे कि विष्णु कोठारी के साथ चंद्रप्रकाश का भी नाम है
आखिर ऐसा क्यों?
दरअसल इसके पीछे महत्वपूर्ण कारण मानदेय को लेकर है। वे किसी फिल्म में संगीत दे रहे हैं और पार्टिकुलर किसी गीत को गा भी रहे हैं तो जाहिर है अगर वे उसे लिखने का भी मानदेय मांगें तो मनचाहा दाम नहीं ले पाएंगे। इसलिए उन्होंने छद्म नाम का उपयोग किया और प्रोड्यूसर को बताया कि दो गाने चंद्रप्रकाश से लिखवाए हैं।
अब क्यों जरूरत पड़ी
दरअसल अब लिरिक्स राइटर के रॉयल्टी संबंधी मामला सामने आया है। इसका लाभ वे लेना चाहते हैं। इससे भी बड़ा मामला पिछले साल उन्हें मिले किशोर साहू राज्य अलंकरण का है। दबी जुबान में कई लोगों ने ये कहा कि सुनील सोनी को यह अवॉर्ड नियम कायदा को ताक पर रखकर दिया गया है। क्योंकि यह अवॉर्ड दिए जाने के पीछे एक कारण रचनात्मक लेखन भी है। अब चूंकि सुनील सोनी गीत लिखते भी रहे हैं लेकिन नाम बदलकर। वे सोचते रहे होंगे कि वक्त आएगा तो बता दूंगा। अब समय की मांग थी कि वे सच्चाई सामने रख दें। उन्होंने रख दी।




