Review & information

इस वेलेंटाइन देखिए लव स्टोरी ‘आटा चक्की’

13 फरवरी को रिलीज हो रही है म्यूजिकल लव स्टोरी

सिनेमा36. इस वेलेंटाइन छत्तीसगढ़ी सिनेमा में कुछ खास होने जा रहा है। मंजुल ठाकुर निर्देशित और अलक राय निर्मित आटा चक्की का प्रदर्शन 13 फरवरी को प्रदेशभर में एक साथ होगा। इसके ट्रेलर को लोगों ने इतना पसंद किया कि एक मिलियन व्यू मिल चुके हैं। गीत भी काफी पसंद किये जा रहे हैं।

ट्रेलर से स्पष्ट है कि हीरो आटा चक्की संचालक है और हीरोइन स्कूली छात्रा। कमसिन उम्र में प्यार लाजिमी है लेकिन क्या समाज की नजर में उनका प्यार जायज है? क्या बबलू और पिंकी की प्रेम कहानी को सही दिशा मिल पाएगी और क्या प्रेम चंद्राकर का कर्ण प्रिय म्यूज़िक दर्शकों के दिल में उतर पाएगा? इन सबके जवाब तो 13 फरवरी को ही मिलना है।

मंजुल ठाकुर ने शुरुआत सतीश जैन की कालजयी फिल्म मोर छैयां भुईयां से बतौर एक्टर की थी। जब सतीश जैन झन भुलव मां बाप ल बना रहे थे तब मंजुल ने उन्हें कहा कि मैं एक्टर नहीं डायरेक्टर बनना चाहता हूं। जैन ने उसे असिस्टेंट रख लिया। आज मंजुल भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर में शुमार है।

Related Articles

Back to top button