Film GossipsReview & information
‘जीतू की दुल्हनिया’ को रिलीज से पहले मिला स्टार सपोर्ट
छत्तीसगढ़ी गाने पर अदाह शर्मा का देसी जलवा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदाह शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इसमें वे छत्तीसगढ़ी गाने ‘रइपुर के गोलबाजार’ पर दिलकश अदाओं के साथ नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस देशभर में पसंद कर रहे हैं।
यह गाना आगामी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘जीतू की दुल्हनिया’ का है, जो 25 जुलाई को रिलीज हो रही है। गीत को दुर्गेश साहू और कंचन जोशी ने आवाज दी है, बोल कौशल महंत और गणेश निर्मलकर के हैं।
वीडियो में जीतू दुलरवा साहू और शालिनी विश्वकर्मा की जोड़ी है। फिल्म का निर्देशन उत्तम तिवारी ने किया है और कोरियोग्राफी चंदन दीप ने की है।
अदाह शर्मा के वीडियो ने इस लोकल सॉन्ग को ग्लोबल टच दे दिया है। फैंस इसे “देसी स्वैग वाली दुल्हनिया” बता रहे हैं।