
वैसे तो चर्चा मनीष मानिकपुरी निर्देशित प्रेम की प्रेमिका की प्रेम कहानी की होनी चाहिए लेकिन हम काजल और इशिका पर लिखने को मजबूर हैं। दरअसल नीलजय के बैनरतले मोर मयारू तोर मयारू की शूटिंग राजधानी के आउटर में चल रही है। इस दौरान जब फिल्म की अभिनेत्री काजल से पूछा गया कि इशिका से आपके संबंध कैसे हैं तो उन्होंने हैरतअंगेज जवाब दे दिया। कहने लगी वे मेरी बड़ी बहन है।
उनकी प्रेम कहानी को समझने के लिए आपको हम नवा बिहान की सैर कराएंगे। जब फिल्म का प्रमोशन चल रहा था तो बस्तर में इशिका जो कि फिल्म की हीरोइन थी, वो नहीं गई। उनकी जगह काजल बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ प्रमोशन में दिखाई दे रही थी। दोनों के बीच पहली दरार उन्हीं दिनों देखी गई।
पिछले साल आस्था और इशिका के बीच जादू मंतर वाला मामला उठा था जिसमें काजल की भूमिका सबके सामने आई थी। जाहिर है दोनों के बीच दूरियां पहले से ज्यादा बढ़ गई थी।।ऐसे में जब दोनों एक ही फिल्म में हैं तो इंडस्ट्री में चर्चा स्वाभाविक है कि दोनों करीब रहकर भी कितनी दूर हैं।
मोर छैयां भुईयां 3 के बाद से इशिका हर दूसरी फिल्म में नजर आ रही हैं। निःसंदेह उसने काजल को सैकड़ों किलोमीटर छोड़ दिया है। बावजूद काजल ने इशिका के प्रति अपनी जो भावनाएं जाहिर की है वो कई मायनों में महत्वपूर्ण हैं। आमतौर पर जब दो विपरीत धाराएं आपस में टकराती हैं तो उसका शोर सर्वत्र दिखाई देता है लेकिन यहां काजल ने इशिका को बड़ी बहन बताकर एक तरह से राजनीतिक मास्टर स्ट्रोक खेला है। और यह मास्टर स्ट्रोक कितना रंग लाएगा वक्त ही बताएगा।




